नीतीश कुमार को मिला सातवीं बार बिहार का कमान, झारखंड बीजेपी ने दी शुभकामनाएं

रांचीः नीतीश कुमार ने बिहार राज्य के सातवीं बार मुख्यमंत्री (Chief Minister for the seventh time) पद का शपथ ग्रहण किया. इस अवसर पर झारखंड बीजेपी की ओर से उन्हें बधाई दी गई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह (Organization Minister Dharampal Singh) और विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि एनडीए की सरकार बिहार विकास के लिए समर्पित है.

शपथ लेने वाले नेताओं को दी बधाई

बीजेपी के नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) को चौथी बार कटिहार से विधायक चुने जाने पर बधाई दी. वहीं विधानदल के नेता तारक प्रसाद और बितिया के विधायक उपनेता रेनू देवी को भी बधाई दी गई. साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ शपथ लेने वाले विजय कुमार चौधरी, अशोक चौधरीस बिजेंद्र प्रसाद यादव, शीला कुमारी, मेवालाल चौधरी, जिवेश मिश्रा, रामप्रीत पासवान, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंगल पांडे, मुकेश साहनी, संतोष सुमन और रामसूरत राय को मंत्री पद के शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी गई.

विकास गाड़ी पर सवार बिहार

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (State President Deepak Prakash) ने कहा कि एनडीए की सरकार में बिहार एक बार फिर विकास गाड़ी पर सवार हो गई है. यह सरकार में बिहार के गांव, गरीब किसान के हित में फिर से कार्य करेगी. बिहार के चौमुखी विकास के लिए एनडीए समर्पित और संकल्पित (NDA dedicated and committed)  है. यूपीए पर निशाना साधते हुए कहा कि कुर्सी के लिए बिहार में गठबंधन बना था. जिसे जनता ने खारिज कर दिया है.

डबल इंजन की सरकार बिहार में

बीजेपी के संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार (Government of double engine) होने से बिहार देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा. राज्य के विकास में केंद्र सरकार महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी. बीजेपी बिहार की बेहतर भविष्य के लिए हरदम प्रयासरत रहेगा. बीजेपी के विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar)को पुराने मित्र बताया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार चौतरफा विकास (Bihar all-round development) करेगा. उन्होंने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More