छठ पूजा पर राजनीति हुई तेज, पूर्व सीएम ने कहा- जलाशय में अर्घ्य देने की अनुमति दे राज्य सरकार

रांचीः राज्य सरकार ने गाइडलाइन जारी कर सामूहिक छठ पूजा (Collective Chhath Puja) पर प्रतिबंध लगा दिया है. वहीं बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने जारी गाइडलाइन में बदलाव करने की मांग लगातार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं. राज्य के पूर्व सीएम रघुवर दास (Former CM Raghuvar Das) ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा कि लोकआस्था का महापर्व छठ में बिहार की तरह यहां पर भी सरकार जलाशय में अर्घ्य देने की अनुमति प्रदान करे. बीजेपी के प्रजेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि राज्य सरकार लोगों के आस्था के साथ खिलवाड़ मत करें. अपनी तुगलकी फरमान पर पुनर्विचार करे.

 

रघुवर दास ने कहा कि बिहार के तरह झारखंड में भी छठ का आयोजन सरकार करे. राज्य सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों (Rural and urban areas) में स्थित छोटे तालाबों पर छठ पूजा की अनुमति दें साथ ही कोरोना महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) और मास्क लगाने की नियम पर और कड़ाई करे.

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश (State President Deepak Prakash) ने कहा कि कोविड-19 का संक्रमण रोकने के साथ-साथ लोकआस्था बनाये रखना सरकार की जिम्मेवारी है. छठ पूजा की गाइडलाइन जारी करने से पहले राज्य सरकार को  धार्मिक, सामाजिक संगठनों (Religious, social organizations) से विचार विमर्श करना चाहिए था. लोकआस्था का महापर्व छठ सीधे तौर पर प्रकृति से जुड़ा है. जहां एक सामान्य गरीब व्रतधारी भी इसे सम्पन्न कर सकता है. सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन लोकआस्था पर चोट है.

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More