झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव का दिल्ली में निधन, अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव पीपी शर्मा (Former Chief Secretary PP Sharma) का निधन सोमवार को दिल्ली में हो गया. वो काफी समय से बीमार चल रहे थे. वो झारखंड राज्य के दो टर्म मुख्य सचिव भी रहे हैं. पूर्व मुख्य सचिव के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा (Union Minister Arjun Munda) , पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर समेत अन्य ने शोक प्रकट किया.

पूर्व मुख्य सचिव पीपी शर्मा राज्य के विभिन्न विभागों (Various departments) के प्रधान सचिव रहे थे. श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (एटीआई) के महानिदेशक के पद से ये सेवानिवृत्त हुए थे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने ट्वीट में लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव पीपी शर्मा जी के निधन का दुःखद समाचार मिला. भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. परिजनों के प्रति मेरी संवेदना.

वहीं राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर (Minister Mithilesh Kumar Thakur)  ने ट्वीट में लिखा कि झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव पीपी शर्मा जी के निधन की सूचना (Death notice) प्राप्त हुई. मन अत्यंत व्यथित हुआ. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें. परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं.

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल कुणाल षाड़ंगी ने ट्वीट किया है कि इस दुखद साल की मेरे लिए सबसे दुखद खबर है. झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव पीपी शर्मा जी का निधन मेरे लिए एक परिवारिक क्षति (Family damage) है. उन्होंने एक पितातुल्य अभिभावक (Fatherly parent) के रूप में कई बार मेरी उलझनों को समझते हुए मुझे अपने सामाजिक जीवन में प्रेरणा दी.ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति दे

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More