ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं गुरुदेव श्री श्री रविशंकर, राज्य अतिथि का मिला दर्जा

- ओडिशा सरकार ने प्रदान किया राज्य अतिथि का दर्जा।
- श्री श्री विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल।
- भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में ‘उमंग’ के दौरान युवाओं को करेंगे संबोधित।
कटक/रांची: प्रख्यात आध्यात्मिक एवं मानवतावादी गुरु, आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक तथा श्री श्री विश्वविद्यालय के आजीवन अध्यक्ष गुरुदेव श्री श्री रविशंकर 13 नवंबर से छह दिवसीय ओडिशा दौरे पर आ रहे हैं। समाज के प्रति उनके योगदान और प्रतिष्ठित व्यक्तित्व को देखते हुए ओडिशा सरकार ने उन्हें राज्य अतिथि का दर्जा प्रदान किया है।
अपने प्रवास के दौरान गुरुदेव श्री श्री विश्वविद्यालय परिसर स्थित अपने कुटीर में ठहरेंगे और 15 नवंबर को विश्वविद्यालय के 13वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इस अवसर को विशेष बनाने के लिए विश्वविद्यालय परिसर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है, जिनमें गुरुदेव द्वारा विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित आइकॉनिक टावर का उद्घाटन भी शामिल है।
इसके अलावा, वे 17 नवंबर को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में ओडिशा सरकार के एसएसईपीडी विभाग के सहयोग से आयोजित युवा महोत्सव ‘उमंग’ में युवाओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में ओडिशा के विभिन्न उच्च शिक्षण संस्थानों के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना है।




