आस्था पर भारी पड़ा कोरोना महामारी, जलाशय के किनारे छठ पूजा पर पाबंदी

रांचीः छठ महापर्व को लेकर राज्य सरकार ने गाइडलाइन (State Government Guidelines) जारी कर दिया है. कोरोना महामारी को देखते हुए सार्वजनिक का स्थान पर छठ मनाने पर बंदी लगा दी गई है. इस बार लोग नदी, तालाब, झील या किसी जलाशय के किनारे सामूहिक रुप से छठ नहीं मना सकेंगे. इस संबंध में रविवार के देर रात गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग (Home Prison and Disaster Management Department) द्वारा दिशा-निर्देश जारी कर दिया गया है.

आयोजनों पर पाबंदी

जारी निर्देश के अनुसार नदी या तालाब के आसपास किसी तरह का स्टॉल नहीं लगाया जाएगा. घाटों पर बैरीकेटिंग या विशेष रोशनी का सजावट प्रतिबंध (Lighting decoration ban)  लगा दिया गया है. छठ पूजा पर सार्वजनिक स्थानों में पटाखे नहीं जलाए जाएंगे साथ ही किसी तरह का संस्कृतिक कार्यक्रम संगीत, मनोरंजन से जुड़े आयोजन नहीं होंगे. मतलब यह कि झारखंड में निजी तौर पर लोग अपने-अपने घरों पर छठ पूजा कर सकेंगे.

अर्घ्य  के समय समाजिक दूरी का पालन असंभव

इससे पहले छठ पूजा के आयोजनों को लेकर मुख्य सचिव सुखदेव सिंह (Chief Secretary Sukhdev Singh) अध्यक्षता में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई. बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि नदी,तालाब झील, जलाशय के किनारे सामुदायिक रूप से छठ पूजा के दौरान सामाजिक दूरी का अनुपालन करना नामुमकिन होगा. अर्घ्य  के समय समाजिक दूरी (Social distance) का पालन करना असंभव हैं.

कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका

नदी, तालाब, झील, जलाशय आदि में सामूहिक रुप से भक्तों के स्नान से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जायेगा. इन तमाम पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए नदी.तलाब के किनारे छठ पूजा मनाने की अनुमति नहीं दी गई है. निजी स्थान पर सामाजिक दूरी (Social distance) के अनुपालन के साथ छठ पूजा की जायेगी. लोग अपने घर या छत पर ही पूजा कर सकेंगे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More