मुखबिरी के आरोप में नक्सलियों ने अधेड़ को मारी गोली, ग्रामीणों में दहशत

लोहरदगाः राज्य में नक्सलियों ने एक बार अपनी उपस्थिती दर्ज करायी है. पुलिस की मुखबिर (Police informer) बताकर नक्सलियों ने एक अधेड़ को गोली मारकर हत्या (Shot dead) कर दी है. यह घटना रविवार की देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार देर रात तीन बाइक पर छह नक्सली ने सेरेंगदाग थाना क्षेत्र (Serengdag Police Station Area) स्थित मुंगो गांव में आए और अधेड़ को गोली मार दी. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह घटना लोहरदगा जिला की है.
आपको बता दें कि पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है. मृतक मुंगो गांव की निवासी जागीर भगत है. मिली जानकारी के अनुसार जागीर भगत अपने पत्नी के साथ खलिहान में सोया था. इसी बीच बाइक सवार नक्सलियों (Bike rider naxalites) ने दोनों को खलिहान से उठाकर चौक पर ले आये. पुलिस मुखबिरी के आरोप लगाते हुए जागीर भगत को गोली मार दी साथ ही धमकी भरा पर्चा भी छोड़े. इस घटना के बाद ग्रामीणों दहशत की माहौल है. एक बार फिर नक्सली संगठन दहशत फैलाने में जुटे हैं.


