मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा फाइनल का मुकाबला

खेल डेस्कः आईपीएल के 13वां सीजन (13th season of IPL) ने अपना सफर लगभग पूरा करने वाला है. मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल का फाइनल मैच खेला जायेगा. दिल्ली कैपिटल्स और हैदराबाद सनराइज के बीच खेला गया मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 17 रन से जीत मिली. आपको बता दें कि दिल्ली की टीम फाइनल के चार विजेता मुंबई इंडियंस के साथ खिताबी मुकाबला के लिए मंगलवार को भिड़ेगी.

Image

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स (Delhi capitals) ने तीन विकेट के नुकासन पर 189 रन बनाया. लक्ष्य के पीछा करने उतरी हैदराबाद सनराइज ने 8 विकेट के नुकसान पर 172 रन ही बना सकी. आपको बता दें कि टॉस जीतकर दिल्ली ने पहले बलेबाजी को चुना और शिखर धवन औऱ मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) पहले विकेट के लिए 86 रन जोड़े. जिसमें शिखर धवन ने 50 गेंदों पर 78 रन की पारी खेली. उन्होंने इस पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए. शिमरोन हेटमेयर ने अंतिम ओवरों में 22 गेंदों को खेलते हुए पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली.

Image

दिल्ली की स्कोर बनाने में हैदराबाद सनराइज (Hyderabad Sunrise) के क्षेत्ररक्षण का योगदान भी मिला है. शिखर और स्टोइनिस को जीवनदान मिला है. लक्ष्य की पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान डेविड वॉर्नर, प्रियम गर्ग और मनीष पांडे सस्ते में निपट गये. हैदराबाद के कप्तान वॉर्नर को कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada)  ने आउट किया. इसके बाद मार्कस ने प्रियम गर्ग (17) और मनीष पांडे (21) को आउट किया.

Image

आपको बता दें कि आईपीएल के इतिहास (History of ipl)  में दिल्ली पहली बार फाइनल खेलेगी. उसकी राह आसान नहीं होगा. क्योंकि मुंबई इंडियंस ने दिल्ली को पिछले मुकाबला में करारी शिकस्त दी थी. दोनों टीम के गेंदबाज अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन दे रहे हैं. कगिसो रबाडा ने  हैदराबाद सनराइज के खिलाफ चार विकेट हासिल किया है. वहीं जसमीत बुमराह (Jasmeet Bumrah) ने दिल्ली के खिलाफ पिछले मुकाबला में चार विकेट हासिल किया था.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More