रांची बस ऑनर्स एसोसिएशन ने निर्धारित किराया का सूची किया जारी

रांचीः राज्य में आठ महीने बाद अंतरराज्यीय बस सेवा (Interstate bus service)  की शुरुआत होनी वाली है. इसके लिए परिवहन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है. इसके बाद बस ऑनर्स एसोसिएशन की ओर निर्धारित किराया की सूची जारी किया गया है. इस बात की जानकारी रांची बस ऑनर्स एसोसिएशन (Bus Honors Association) के अध्यक्ष कृष्ष्णमोहन सिंह ने दी है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की गाइडलाइन का पालन एजेंट व बस के कर्मचारी करेंगे. पूर्व निर्धारित भाड़ा ही यात्री से लिया जायेगा. किसी भी परिस्थिती में अधिक भाड़ा यात्री को नहीं देना पड़ेगा.

आठ महीनें बाद से अंतरराज्यीय बस होगी शुरु

आपको बता दें कि लगभग आठ महीनें बाद झाखंड में फिर से अंतरराज्यीय बस सेवा (Interstate bus service) की शुरुआत होगी. इसके के लिए परिवहन के सचिव के. रवि कुमार (Transport Secretary K.K. Ravi Kumar) ने गाइडलाइन जारी कर दिया है. यात्रा के दौरान चालक और यात्री को नशीली पदार्थ का सेवन (खैनी,गुटका,पान मसाला इत्यादि) वर्जित रहेगा. पकड़े जाने पर कानूनी कार्रवाई होगी. इधर-उधर थूकने वाले पर जुर्माना लगेगा. गाइडलाइन (Guideline) जारी होते ही बस संचालक टिकट की बिक्री शुरु कर दी है.

इंटर डिस्ट्रिक्ट बसें को किराया इस प्रकार हैं

रांची से गुमला 110 रुपये,रांची-टाटा 200 रुपये, रांची से सिमडेगा 180 रुपये, रांची-लोहरदगा 90 रुपये, रांची-बोकारो 160 रुपये,रांची-कुड़ू 70 रुपये, रांची-घाघरा 110 रुपये, रांची-धनबाद 200 रुपये, रांची-चतरा 190 रुपये, रांची-कोलेबिरा 150 रुपये, रांची-चाईबासा 240 रुपये,  रातू रोड से बेड़ो 50 रुपये, रांची से तमाड़ 70 रुपये, रांची रातू रोड से इटकी 40 रुपये, रांची से बुंडू 60 रुपये,

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More