सीआईटी में चल रहा परीक्षा का औचक निरीक्षण करने पहुंचे कुलपति

रांची: झारखंड तकनीकि विश्विद्यालय (Jharkhand Technical University) के कुलपति डॉ. गोपाल पाठक ने सोमवार को सीआईटी (CIT) में चल रहे डिप्लोमा सेकेंड और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कोविड-19 को लेकर परीक्षा केंद्र (Exam center) में बरते जा रहे विशेष व्यवस्था (Special arrangement) का जायजा भी लिया.

निरीक्षण के बाद डॉ. पाठक ने व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया और कदाचार मुक्त परीक्षा (Malpractice free exam) के आयोजन के लिए शिक्षकों की सराहना की. मौके पर संस्थान के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. रणवीर कुमार, डॉ. पल्लवी सिंह आदि शिक्षक मौजूद थे.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More