आठ नवंबर से इंटर स्टेट बस सेवा होगी बहाल, हेमंत सरकार ने दी अनुमति

रांची: झारखंड सरकार ने त्योहारी मौसम (Festive season) में लोगों की बड़ी राहत दी है. सरकार ने 8 नवंबर से इंटर स्टेट बस सेवा (Inter State Bus Service) बहाल करने की अनुमति दे दी है. वही एक नंबर से बार और जिम खोलने की अनुमति दी है. हालांकि इस छूट में कंटेंटमेंट जॉन के बाहर मिलेगी. आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से मुख्य सचिव सुखदेव सिंह (Chief Secretary Sukhdev Singh) आदेश जारी किया है.

बाहर से आने वाले लोगों को 14 दिन की होम क्वारंटाइन (Home quarantine)  से छूट मिल गई है. लेकिन कोरोना लक्षण के खुद ध्यान रखना होगा. नए आदेश के मुताबिक कंटेनमेंट जोन (Containment Zone) के बाहर स्कूलों में विभिन्न प्रकार की परीक्षाओं के लिए छात्रों को बुलाया जा सकता है. हालांकि इसके लिए अभिभावकों की सहमति (Parental consent) जरूरी होगी. सरकार यह निर्णय सरकारी स्कूल के छात्रों को ध्यान रखते हुए हुए लिया है. दरअसल ग्रामीण इलाकों में सरकारी स्कूल के छात्रों के पास संसाधन की कमी के कारण ऑनलाइन फॉर्म भरने की समस्या हो रही थी

सरकार ने कंटेनमेंट जोन के बाहर हॉल की 50 क्षमता के साथ मंडली जुटने की अनुमति दे दी है. इसी प्रकार खुले स्थान में 200 लोग एक जगह एकत्रित हो सकते हैं. इसके लिए सोशल डिस्टेंसिंग कोविड-19 (Social Distancing covid-19) के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा. वही 1 नवंबर से राज सरकार ने बार और और जिम खोलने की अनुमति दे दी है. दोनों स्थानों पर कोविड-19 का प्रोटोकॉल का पालन करना होगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More