शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की स्थिति पहले से बेहतर, एमजीएम में चल रहा इलाज

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Education Minister Jagarnath Mahato) की स्थिति पहले से बेहतर है. इस बात की पुष्टि महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टर मुरली कृष्णन (Dr. Murali Krishnan) ने पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री पूरी तरह होश में आ गए हैं. उनका हार्ट बीट और ब्लड प्रेशर अब सामान्य हो गया है. चेन्नई में शिफ्ट कराने के बाद नींद की दवा कम करके उन्हें होश में लाया गया है.

फेफड़े में संक्रमण (Lung infection) अभी उसी तरह का है। जिसे ठीक होने में समय लगेगा. डॉक्टर मुरली ने बताया कि बुधवार के कई जांच किए गए हैं. रिपोर्ट आने के बाद की स्थिति और सही तरीके से पता चल पाएगी. अभी लंबे समय तक उन्हें इजाजत रहना पड़ेगा. जो इलाज चल रहा है उसका असर देखने में कम से कम एक सप्ताह का समय लगेगा.

शिक्षा मंत्री की बीपी, यूरिन एवं सभी जांच नॉर्मल (Check normal) पाए गए हैं. डॉक्टर शिक्षा मंत्री के फेफड़े को रेस्ट देकर पुनः काम करने के लिए कोशिश कर रहे हैं. फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर बालाकृष्णन के नेतृत्व में डॉ जिंदर एवं एमजीएम कई ड़ॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं. मालूम हो कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो बीते 28 सितंबर को कोरोना संक्रमित पाए गए थे. उनका इलाज मेडिकल अस्पताल (Medical hospital) में चल रहा था. शिक्षा मंत्री को बेहतर इलाज ते लिए सोमवार को एमजीएम अस्पताल इलाज के लिए भेजा दिया गया.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More