पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को डीजीपी ने दिया श्रद्धांजलि

रांची: पुलिस स्मृति दिवस पर झारखंड के डीपीजी एमवी राव (DPG MV Rao of Jharkhand) ने शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जिन पुलिसकर्मियों (Policemen) ने अपने सेवा के दौरान बलिदान दिया है, बलिदान को कभी बेकार नहीं जाने दिया जाएगा. आज उनसे प्रेरणा लेने का दिन है. उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को एकता दिवस (Unity day) के रूप में मनाया जाएगा.

झारखंड समेत पूरे देश में हर साल 21 अक्टूबर को पुलिस संस्मरण दिवस (Police memorial day) मनाया जाता है. रांची स्थित जैप वन वाहिनी परिसर में बुधवार को पुलिस संस्मरण दिवस मनाया गया. इस दौरान पिछले एक साल में शहीद एएसआई सुकरा उरांव व चंद्राय सोरेन, सिपाही खंजन कुमार महतो, अखिलेश राम और लखिंद्र मुंडा, होमगार्ड जवान जमुना प्रसाद, सकिंद्र सिंह और शंभू प्रसाद साहू श्रद्धांजलि दी गई.

पुलिस संस्मरण दिवस के मौके पर शहीद पुलिस पदाधिकारियों (Martyred police officers) और जवानों को याद करते हुए डीजीपी एमवी राव ने कहा कि हम उन शहीद पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को याद कर रहे हैं जिन्होंने समाज में शांति एवं विधि-व्यवस्था (Peace and law and order)बनाए रखने के लिए उग्रवादियों और अपराधियों से लोहा लेते हुए अपना बलिदान दिया है. समाज में शांति-सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस के ऊपर सबसे बड़ा दायित्व है.

21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में तीसरी बटालियन की एक कंपनी को भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख में ‘हाट-स्प्रिंग‘ में तैनात किया गया था. कंपनी को टुकडिय़ों में बांटकर चौकसी करने को कहा गया. जब बल के 21 जवानों का गश्ती दल ‘हाट-स्प्रिंग’ में गश्त कर रहा था. तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया। तब बल के मात्र 21 जवानों ने चीनी आक्रमणकारियों (Chinese invaders) का डटकर मुकाबला किया.

मातृभूमि की रक्षा के लिए लड़ते हुए 10 शूरवीर जवानों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया. बीते 61 साल से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के इन बहादुर जवानों के बलिदान को देश के सभी केंद्रीय पुलिस संगठनों (Central police organizations)  व सभी राज्यों की सिविल पुलिस द्वारा ‘पुलिस स्मृति दिवस’ के रूप में मनाया जाता है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More