21 अक्टूबर को मशहूर लोकगायिका देवी की गीत से सजेगा साहित्योदय का मंच

रांची :  नवरात्रि के पांचवे दिन बुधवार को (21 अक्टूबर) रात 8 बजे भोजपुरी के मशहूर लोकगायिका देवी (Famous folk singer goddess of Bhojpuri) की लाइव कार्यक्रम का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संगम साहित्योदय के द्वारा किया गया है. कार्यक्रम का लाइव प्रसारण (Live Broadcast) पूरी दुनिया में साहित्योदय के फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर सहित विभिन्न चैनलों पर एक साथ होगा.

साहित्योदय के संस्थापक कवि पंकज प्रियम (Founder poet Pankaj Priyam) ने बताया कि 17 से 25 अक्टूबर तक नवरात्र महोत्सव का आयोजन किया गया है. जिसमें दुनियाभर के रचनाकार और कलाकार (Creator and Artist) अपनी प्रस्तुति दी रहे हैं. 20 अक्टूबर रात 8 बजे सुप्रसिद्ध लोकगायिका और टीवी कलाकार विजया भारती लाइव, गुरुवार को नवरात्र के रंग 9 देवियों के संग होगा.

इसके अलावा हर दिन शाम 6-8 बजे तक ज़ूम लाइव में कवि सम्मेलन (Poet Conference) किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि साहित्य-कला और संस्कृति के उत्थान करने के लिए साहित्योदय पिछले दो  वर्षों से लगातार प्रयास कर रहा है. कोरोना काल में जहां पूरी दुनिया थम गया था तो साहित्योदय के मंच (Stage of literature) ने ऑनलाइन मंच की शुरुआत किया.

ऑनलाइन मंच में दुनियाभर रचनाकार, कलाकार और पत्रकार ने हिस्सा लिया. अबतक डेढ़ हजार से अधिक ऑनलाइन काव्यपाठ, साहित्य संग्राम के 25 एपिसोड, अंतर्नाद के 15 एपिसोड, काव्यधारा के 10 एपिसोड और सावन महोत्सव के 30 एपिसोड पूर्ण कर चुके हैं. इस मंच में दुनियाभर के 10 हजार से अधिक रचनाकार, कलाकार और पत्रकार जुड़े हैं. 70 से अधिक देशों में मंच का पहचान बन गया है.

साहित्योदय द्वारा त्रैमासिक पत्रिका, काव्यसागर, शब्दमुसाफ़िर, कोरोनाकाल, रुदाली, इश्क़ समंदर सहित कई पुस्तकों का प्रकाशन करेगा. कोरोना काल (Corona era) के कारण देवघर में 5 अप्रैल की होनी वाली कार्यक्रम को टला दिया गया था. जैसे ही हमलोग कोरोना महामारी पर सफलता मिलेगी. देवघर में बाबा वैद्यनाथ अंतर्राष्ट्रीय साहित्य महोत्सव काव्याभिषेक का भी आयोजन किया जाएगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More