नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया, गाड़ियों को किया आग के हवाले

चाईबासा : राज्य में पुलिस और सुरक्षाबलों (Police and security forces) की लगातार कार्रवाई से नक्सलियों आंतक धीरे-धीरे कम होते जा रहा है. पुलिस की कार्रवाई से नक्सलियों की संगठन कमजोर (Maoist organization weak) हो गया है. इलाके में अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिए नक्सली कहीं न कहीं घटना को अंजाम देकर पुलिस के समझ चुनौती पेश करते हैं. ताकि इलाके में उनका खौफ और वर्चस्व बना रहे और वे आराम अपना गोरखधंधा चलाते रहे.

मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा जिला के नक्सल प्रभावित (Naxalite affected) क्षेत्र लापुंग गांव में नक्सलियों ने जमकर उत्पात मचाया. इलाके में सड़क निर्माण कार्य में लगी कंस्ट्रक्शन कंपनी (Construction company)  के पोकलेन, जेसीबी और रोड रोलर (Poklen, JCB and Road Roller) सहित अन्य वाहनों को आग के हवाले कर दिया. जाते -जाते नक्सलियों ने धमकी भरा पर्चा छोड़ दिया.

नक्सली के इस घटना से ग्रामीणों में दहशत की माहौल हो गया है. यह घटना पंचगांव और आड़की थाना क्षेत्र की है. घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवान घटनास्थल पर पहुंचे और जायजा लिया. नक्सलियों को पकड़ने के लिए इलाके में पुलिस सघन छापेमारी अभियान (Intensive raid campaign) चल रही है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More