ग्रामीणों ने किया थाना का घेराव और कहा- मासूम लोगों को परेशान कर रही है पुलिस

दुमका : राज्य में पुलिस और पब्लिक (Police and Public) एक बार फिर आमने- सामने हो गए हैं. रामगढ़ थाना को सैकड़ों की संख्या में आए पुरुष और महिलाएं ने घेर लिया. ग्रामीणों के उग्र रुप देखकर पुलिसकर्मियों (Policemen) ने थाना के गेट को बंद कर दिया. थाना के सामने रोड को जाम कर दिया गया है. महिलाएं हाथ में तख्ती लिए पुलिस प्रशासन के विरोध में नारे लगा रही हैं. बताया जा रहा है कि थाना में एक भी पदाधिकारी नहीं हैं.

क्या है मामला

मिली जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर को पांचवी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या (Gang rape and murder) कर दी गई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामगढ़ थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव से युवक कैलाश मांझी को थाने लाया और पुछताछ शुरु कर दी. वहीं पुलिस पर आरोप लगाते हुए ग्रामीण महिला (Rural woman)  और पुरुष का कहना है कि कैलाश मांझी को पूछताछ के बहाने पुलिस जबरन दुष्कर्म और हत्या की बात कबूलवा रहा है. असली गुनाहगार को छोड़कर मासूम लोगों को परेशान कर रही है.

आपको बता दें कि 16 अक्टूबर दिन पांचवी की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई थी. मामले की जांच के लिए एसडीपीओ अनिमेष नाथवानी (SDPO Animesh Nathwani) के नेतृत्व में एक एसआइटी टीम का गठन किया गया है. जबकि इस मामले की मॉनिटरिंग संताल परगना (Monitoring System Parganas) के डीआइजी सुदर्शन मंडल और एसपी अंबर लकड़ा (SP Ambar Lakda) कर रहे हैं. अब तक अपराधी पुलिस की पकड़ से दूर है. एसपी ने दावा किया कि पुलिस मंगलवार तक पूरे मामले का खुलासा कर देगी. फिलहाल मामले की जांच चल रही है. अभी तक पुलिस 11 संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर चुकी है

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More