एकमो सपोर्ट दिया गया शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को, स्थिति में सुधार नहीं

रांची: मेडिका में भर्ती कोरोना संक्रमित शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो (Education Minister Jagarnath Mahato) की हालत दिन प्रतिदिन खराब होती जा रही है. रविवार को अचानक और तबीयत खराब हो गई उसके बाद उन्हें वेंटिलेटर (Ventilator) पर रखा गया. मेडिका के क्रिटिकल केयर इंचार्ज डॉ. विजय मिश्रा (Dr. Vijay Mishra, Critical Care Incharge)ने बताया कि वेंटिलेटर पर जाने के बाद स्थिति में कोई सुधार नहीं है.

इसी बीच मुख्यमंत्री के आग्रह पर रविवार देर रात शिक्षा मंत्री की जांच के लिए चेन्नई से डॉक्टर जिंदर (Doctor jinder from chennai) रांची पहुंचे. डॉक्टर जिंदर देश के जाने-माने हॉट एंड लंन्ग से ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉक्टर बालाकृष्णन (Doctor balakrishnan) की टीम के सदस्य हैं. डॉक्टर जिंदर चेन्नई से एयर एंबुलेंस में आए हैं. जरूरत पड़े तो शिक्षा मंत्री को एयरलिफ्ट किया जा सके.

देर रात जांच के बाद डॉक्टर्स इन दोनों मे एकमो सपोर्ट (एक्स्ट्रा कारपोरियल मेंब्रेन ऑक्सीजनेटर) की सलाह दी उसके बाद महतो को एक सपोर्ट दिया गया. आपको बता दें कि शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का 90 प्रतिशत का लंग्स खराब हो चुका है. इस कारण उन्हें 100 प्रतिशत हाई फ्लो ऑक्सीजन (High flow oxygen) देने के बावजूद भी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More