शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की इलाज के लिए चेन्नई से आ रहें हैं डॉक्टर : सीएम हेमंत

रांची: सूबे के मुखिया हेमंत सोरेन शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ( Education Minister Jagarnath Mahato) की स्वास्थ्य का हाल जानने मेदांता अस्पताल पहुंचे. उन्होंने डॉक्टरों से शिक्षा मंत्री की स्वास्थ्य का जानकारी ली और बेहतर इलाज ( Better treatment )के लिए दिशा-निर्देश दिए.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ( Chief Minister Hemant Soren ) ने कहा कि वर्तमान समय में श्री महतो को इलाज के लिए दूसरे राज्य नहीं जा सकते. फिर भी कोशिश की जा रही है कि स्थिति में थोड़ा सुधार होने को बाद उनको बाहर भेजा जा सके. चेन्नई के लंग्स स्पेशलिस्ट डॉक्टरों ( Langs specialist doctors) से बात की गई है. वो देर शाम तक रांची पहुंच जाएंगे.
लंग्स स्पेशलिस्ट डॉक्टर श्री महतो का जांच करेगें और बेहतर इलाज के संबंध में विचार विमर्श किया जायेगा. आपको बता दें कि स्वास्थ्य मंत्री कोरोना संक्रमित (Corona infected) पाए गए थे. सांस लेने में परेशानी होने के कारण बोकारो से रिम्स लाया गया था.
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM ने मेडिका अस्पताल जाकर इलाजरत शिक्षा मंत्री श्री जगरनाथ महतो के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी चिकित्सकों से ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि चेन्नई से चिकित्सकों की टीम मंत्री जी को देखने आयेगी। @Badal_Patralekh @Jagarnathji_mla pic.twitter.com/7Qfp0XHCxJ
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) October 18, 2020
बेहतर इलाज के लिए उनको मेडिका अस्पताल (Medica Hospital) में लाया गया. लगभग 20 दिनों से इनका इलाज मेडिका अस्पताल चल रहा है. डॉ. मिश्रा ने बताया कि मंत्री का लंग्स करीब 90 प्रतिशत खराब हो चुका है. इस कारण उन्हें 100 प्रतिशत हाई फ्लो ऑक्सीजन (High flow oxygen) देने के बावजूद भी स्थिति गंभीर बनी हुई है.


