बिहार से आ रही मवेशियों से लदी ट्रक को पुलिस ने किया जब्त

रामगढ़: रजरप्पा थाना क्षेत्र के गोला-चारु पथ के समीप बयांग में पुलिस ने मवेशियों से लदे एक ट्रक (Cattle loaded truck) को पकड़ा. ट्रक में 40 से 50 मवेशी लदे थे. पुलिस ने ट्रक ड्राइवर व उसके साथ बैठे एक मजदूर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के अनुसार एसपी प्रभात कुमार (SP Prabhat Kumar) को गुप्त सूचना मिली थी कि रामगढ़ जिला में (Ramgarh District) मवेशी से भरा ट्रक आने वाली है. इसके बाद डीएसपी प्रकाश सोय (DSP Prakash Soy) के नेतृत्व में रजरप्पा, गोला, कुजू थाना की पुलिस ने विभिन्न सड़कों पर छापामारी के लिए जाल बिछाया और वहानो की जांच शुरु कर दी.
पुलिस को सूचना मिली थी कि बिहार के औरंगाबाद जिला (Aurangabad district of Bihar) से अवैध मवेशियों (Illegal cattle) को लेकर एक ट्रक रामगढ़ के रास्ते पश्चिम बंगाल जाने वाला है. इसको लेकर पुलिस इन चारों रास्तों पर लगातार गश्त कर रही थी. इसी दौरान गुरुवार की सुबह करीब 4 बजे यह सूचना मिली कि सिकिदरी घाटी से वह ट्रक रामगढ़ की ओर आ रहा है. इसके बाद ट्रक को बयांग में पकड़ लिया और रजरप्पा थाना ले गयी.


