जेटेट उर्तीण अभ्यर्थियों के मांग पर वर्तमान सरकार ले निर्णायक फैसला: धर्मेंद्र तिवारी

रांची: भारतीय जनता मोर्चा के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी(Central Chairman Dharmendra Tiwari) जेटेट उर्तीण शिक्षक बहाली मोर्चा-2016 9Jettet Urating Teacher Restoration Front-2016) के बैनर तले अनिश्चितकालीन आमरण अनशन (Indefinite fast) कर रहे उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से मिलने मोरहाबादी मैदान पहुंचे. उन्होंने जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि भाजमो जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ सदैव खड़ी रहेगी.
श्री तिवारी ने जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों (Jettet Passed Candidates) को भरोसा दिलाया और कहा कि उनकी मांगे जायज है. सरकार को उसे मानना चाहिए. पूर्व की सरकार ने विद्यार्थियों के साथ रोजगार की भ्रामक स्थिति बना कर रखी थी जिसका परिणाम आज परीक्षार्थी भुगत रहे. श्री तिवारी ने बताया कि विगत् 18 सितम्बर को मैंने जेटेट उर्तीण शिक्षक की मांगों को सरकार तक सोशल मिडिया, विभिन्न प्रिंट मिडिया तथा पत्र के माध्यम पहुंचाया है.
लगभग 50 हजार सफल अभ्यर्थी पिछले चार वर्षों से नियुक्ति प्रक्रिया की बाट जोह रहे है और सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी रही. अधिकांश अभ्यर्थियों की उम्र सीमा निकलते जा रही है और उन्हें अपना भविष्य अंधकारमय (Future bleak) लग रहा है. उन्होंने कहा कि राज्य के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लगभग 22 हजार शिक्षकों के पद रिक्त है. राज्य के विद्यालयों में गुणवत्तायुक्त पढ़ाई (Quality education in schools) नहीं होने के कारण अभिभावकगण मजबूरी में निजी स्कूलों की ओर रूख कर रहे है, जिससे उनपर बेताहाशा आर्थिक बोझ बढ़ रहा है.
इनकी नियुक्ति होने से ग्रामीण एवं वंचित गरीब परिवारों के बच्चों को भी सरकारी विद्यालयों (Government schools) में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी और वही बच्चे अपने उज्ज्वल भविष्य के सपने को साकार कर शिक्षित झारखंड (Educated Jharkhand) के निर्माण में भागीदार बनेंगे. भाजमो के केन्द्रीय अध्यक्ष धर्मेंन्द्र तिवारी ने हेमंत सरकार को याद दिलाया कि उन्होंने ही नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से अगस्त 2019 में जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मांगों को जायज बताया था और कहा था कि यदि हमारी सरकार बनेगी तो इस पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जायेगा. आज मुख्यमंत्री और शिक्षामंत्री (Chief Minister and Education Minister) दोनों जेएमएम पार्टी से हैं. हमें उम्मीद है कि वह इस पर कुछ सकारात्मक पहल करेंगे.
भारतीय जनता मोर्चा राज्य सरकार से मांग करती है कि प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया आरंभ कर जेटेट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को शिक्षक के रूप में शीघ्र नियुक्ति की प्रक्रिया आरंभ हो. पूर्व के नियमावली को ही मानते हुए नियुक्ति की जाए.


