बंगाल में कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ भाजपा के नवन्ना चलो अभियान के दौरान भारी बवाल, हिंसा, आगजनी

कोलकाता (Kolkata, West Bengal) : पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी (BJP)ने गुरुवार को अपने कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ नवन्ना चलो (Nabanna Chalo) अभियान का आयोजन किया. इसके तहत उसके पार्टी कार्यकर्ता राज्य व महानगर के विभिन्न हिस्सों से राज्य सचिवालय की ओर कूच कर रहे थे. इस दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई. भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस बेरिकेड तोड़ दिए और कई जगह आगजनी की गयी.
We are protesting democratically, but Mamata Ji has tried to turn our peaceful demonstration into a violent protest. Goons along with police pelted stones at us: BJP leader Kailash Vijayvargiya in Kolkata https://t.co/MulZaJB486 pic.twitter.com/Cc3uPhblwr
— ANI (@ANI) October 8, 2020
भाजपा कार्यकर्ताओं ने हावड़ा में टायर जला कर अपने कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ विरोध जताया. मालूम हो कि हाल में भाजपा के कई कार्यकर्ताओं व विधायक की संदिग्ध हालत में मौत हुई है. भाजपा ने इन मौतों के पीछे सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस का हाथ बताया है.
#WATCH Howrah: BJP workers try to break police barricade put in place to stop the Party’s ‘Nabanna Chalo’ agitation against the alleged killing of party workers in the state; police use tear gas to bring the situation under control.#WestBengal pic.twitter.com/ChQdi0NYXj
— ANI (@ANI) October 8, 2020
भाजपा कायकर्ताओं के प्रदर्शन से रोके जाने के खिलाफ नाराजगी जताते हुए पश्चिम बंगाल भाजपा के प्रभारी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) ने कहा कि हमारे सारे कार्यकर्ताओं ने मास्क पहन रखा था, क्या नियम सिर्फ हमलोगों के लिए है? ममता जी हजारों लोगों के साथ प्रदर्शन करती हैं, हम लोग कड़ाई से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे. उन्होंने कहा कि यहां एक ही नियम उन पर लागू नहीं होता है.
Police is lathi charging our people…Stone-pelting being done from Khidirpur side. Can’t the police see that?: BJP leader Locket Chatterjee during BJP’s ‘Nabanna Chalo’ agitation against the state government, in Kolkata pic.twitter.com/UtgACI8cLF
— ANI (@ANI) October 8, 2020
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीकों से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन ममता बनर्जी ने हमारे प्रदर्शन को हिंसक बनाने की कोशिश की. गुंडों ने पुलिस के साथ मिल कर हम पर पत्थर फेंके.
West Bengal: Police use water cannon & lathi-charge to disperse BJP workers during a protest at Hastings in Kolkata.
BJP has launched a state-wide ‘Nabanna Chalo’ agitation march today to protest against the alleged killing of its party workers. pic.twitter.com/T2om4xUxlq
— ANI (@ANI) October 8, 2020
भाजपा के कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज भी किया गया और आंसू गैस के गोले भी दागे गए और पानी की बौछार भी की गयी. इस मामले में भाजपा नेता लाॅकेट चटर्जी ने कहा कि पुलिस ने हमारे लोगों पर लाठियां चलायी. खिदिरपुर में हमारे लोगों पर पत्थर फेंके गए. क्या पुलिस को यह नहीं दिखता है.


