हेमंत सरकार के दो मंत्रियों ने शुक्रवार को संभाला पद-भार

रांची: राजधानी में शुक्रवार को हेमंत सरकार के दो मंत्रियों ने अपना पदभार संभाला. झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर बन्ना गुप्ता ने पद ग्रहण किये, वहीँ झारखंड के श्रम नियोजन मंत्री के रूप में सत्यानंद भोक्ता ने अपना पद संभाला।
पदभार ग्रहण करने के बाद बन्ना गुप्ता ने कहा कि मैं चिकित्सकों का दिल जीतने का प्रयास करूंगा। और चिकित्सक मरीजों का दिल जीतने का काम करेंगे ताकि एक अच्छी और सुखद परंपरा का निर्माण हो सके। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थय विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है। वे मानवीय दृष्टिकोण का ख्याल रखते हुए अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कमियों को दूर करने का प्रयास करेंगे। इसके बाद गुप्ता ने यह भी आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार-कार्य किया जाएगा। कोरोनावायरस को लेकर उन्होंने कहा कि राज्य में अभी तक एक भी मामला सामने नही आया है. परन्तु, इस खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है।
वहीँ, श्रम विभाग का कार्यभार सँभालने के बाद सत्यानन्द भोक्ता ने कहा कि उनकी प्राथमिकता बेरोजगारी कम करना है, जिसके लिए हर जिले में नियोजन कार्यालय खोला जायेगा एवं समय-समय पर नियोजन मेला लगाया जाएगा। इसके अलावा श्रमिक मजदूरों का झारखंड से पलायन रुके, इसके लिए विभाग 100 दिनों के भीतर रोजगार का सृजन करेगी।


