जेसीआई रांची नीयो का तीसरा अधिष्ठापन समारोह

रांची: जेसीआई जूनियर चैंबर इंटरनेशनल रांची नीयो का तीसरा अधिष्ठापन समारोह 30 जनवरी को होटल रेनड्यू, लालपुर में आयोजित किया गया। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का उद्घाटन किया गया. समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि झारखंड चेंबर के अध्यक्ष कुणाल आजमानी, जेसी संजीव पोद्दार, जेसी राखी जैन, जेसीआई सेनेटर हिमांशु अग्रवाल एवं संस्था की पूर्व अध्यक्ष जेसी प्रकाश अग्रवाल द्वारा किया गया।
समारोह में सभी आमंत्रित अतिथियों का स्वागत करते हुए जेसी प्रकाश ने अपने 2 साल के कार्यकाल के संबंध में जानकारियां दी। पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि संस्था प्रत्येक वर्ष विभिन्न त्योहारों पर अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन के साथ-साथ समाजसेवा निरंतर करती आई है। मौके पर मुख्य अतिथि कुणाल आजमानी ने संस्था की उपलब्धि पर बधाई दी और संस्था के कार्यो की सराहना की। इसके बाद गोरखपुर से आए जेसीआई सेनेटर हिमांशु अग्रवाल ने नए सदस्यों को शपथ दिलायी। इसके अलावा पूर्व अध्यक्ष जेसी अग्रवाल ने वर्तमान अध्यक्ष जेसी संदीप कुमार जालान को शपथ दिलाई।


