MAN VS. WILD: पीएम मोदी के बाद खतरों से खेलते नज़र आएंगे रजनीकांत

नई दिल्ली: पीएम मोदी के बाद मैन वर्सेस वाइल्ड के एक एपिसोड में साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत नज़र आने वाले हैं। यह दूसरा अवसर है जब बियर ग्रिल्स के इस शो में कोई भारतीय नज़र आएगा। इससे पहले उन्होंने पीएम नरेन्द्र मोदी के साथ जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में एक एपिसोड शूट किया था, जो पिछले साल 12 अगस्त को एयर हुआ।
After PM @narendramodi ji #Superstar @rajinikanth to Shoot #ManvsWild With #BearGrylls at #BandipurTigerReserve near #Mysuru in #Karnataka https://t.co/ERHDGIEspT
— Sreedhar Pillai (@sri50) January 28, 2020
ख़बरों के मुताबिक मैन वर्सेस वाइल्ड के इस एपिसोड को कर्नाटक के बन्दीपुर टाइगर रिज़र्व में शूट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रजनीकांत और ग्रिल्स की एक दिन की शूटिंग का शेड्यूल 6 घंटे रखा गया है।
#manvswild
Thalaivar Next adventure with @BearGrylls pic.twitter.com/GPd3dshEHn— Bala architect (@balacvbs123) January 28, 2020
सूत्रों की मानें तो थलाइवा ने अपनी फिल्म की शूटिंग से ब्रेक लेते हुए MAN VS WILD की शूटिंग के लिए मैसूर रवाना हो चुके हैं, जहाँ वे बियर ग्रिल्स के साथ कुछ दिन बिताएंगे। ख़बरों के अनुसार एपिसोड का एक हिस्सा 27 जनवरी को शूट हो चूका है, और बाकी बचा हुआ पार्ट को मंगलवार को शूट किया गया।


