राष्ट्रीय कला मंच ने मनाया राष्ट्रीय मतदाता दिवस, युवाओं को किया जागरूक

रांची: राष्ट्रीय कला मंच के द्वारा जिला स्कूल मैदान में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर छात्र नेता आशुतोष द्विवेदी ने युवाओं को मतदान एवं लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को रखने की शपथ दिलाई। वहीँ मतदान केंद्रों पर जागरूकता के कार्यक्रम भी आयोजित किये गए। कार्यक्रम में मताधिकार, मतदान के दौरान मिलने वाली विभिन्न सुविधाओं, इत्यादि पहलूओं पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा सभी युवाओं से मतदान करने का आग्रह भी किया गया। कार्यक्रम में आशुतोष द्विवेदी, राजीव रंजन,कमल शर्मा, रवि शर्मा, डी सी मिश्रा, गौरव अग्रवाल, ललित, राहुल, रंजीत, व्रिक्रम, सनोज, विनय, विनोद, अनिल, सूरज,आदि उपस्थित थे।




