दिल तो हैप्पी है जी फेम एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने खुदकुशी की

 

मुंबई : दिल तो हैप्पी है जी टीवी सीरियल से पहचान पाने वाली एक्ट्रेस सेजल शर्मा ने खुदकुशी कर ली है. सेजल ने सिम्मी खोसला का किरदार निभाया था और पहचान बनायी थी. उनके आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है. आत्महत्या शुक्रवार की सुबह ही किए जाने की बात बतायी गयी है. साथ कलाकार ने इसकी पहली सूचना सबसे साझा की.

सेजल शर्मा उदयपुर की रहने वाली थीं और उनका वहीं अंतिम संस्कार होगा. कहा जा रहा है कि उनकी निजी जिंदगी में परेशानियां चल रही थीं, जिसके कारण उन्होंने ऐसा किया. सेजल को कई विज्ञापनों व वेब सीरीज में भी काम करने का मौका लिा था. उन्होंने आमिर खान के साथ वीवो फोन के एक विज्ञापन में भी काम किया था.

सेजल शर्मा के को एक्टर अरुवी वर्मा ने एक अखबार से कहा कि हां यह सच है और मेरे लिए यह स्वीकार करना इसलिए मुश्किल है कि दस दिन पहले ही उससे मिला था और रविवार को वाट्सएप पर मेरी बात भी हुई थी.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More