जयपुर लिटरेचर फेस्टीवल में सीएए-एनआरसी पर क्या बोलीं नंदिता दास?

जयपुर : अभिनेत्री नंदिता दास ने भी आज संशोधित नागरिकता कानून एवं एनआरसी पर अपनी राय रखी. जयपुर लिटरेचर फेस्टीवल को संबोधित करते हुए नंदिता दास ने कहा कि जो लोग यहां चार पीढियों से रह रहे हैं, उन्हें अब आप कह रहे हैं कि यह तुम्हारा देश नहीं है, यह बहुत दुखदायी है. उन्होंने कहा कि मैं सोचती हूं कि हर किसी को इस पर बोलना चाहिए. लोग इस पर बोल रहे हैं और सभी जगह स्वाभाविक विरोध प्रदर्शन हो रहा है.

उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी के बीच खतरनाक रिश्ता है, यह हमसे भारतीय होने का सबूत मांग रहा है. उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की हालत खराब है और बेरोजगारी बढ गयी है. उन्होंने कहा कि छात्रों ने ही सही इसका विरोध किया.

नंदिता दास ने कहा कि हर जगह अब शाहीन बाग बन रहे हैं, क्योंकि इतने सारे लोग सड़क पर आ गए हैं. हर एक नागरिक, एक इंसान के हिसाब से, हम सबको इसके खिलाफ बोलना चाहिए. हमारे देश का जो मान है, बुनियाद है, उसे संभाल कर रखना चाहिए.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More