हेमंत सोरेन ने राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात

 

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज सुबह अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ राजभवन जाकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस संबंध में मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर जानकारी दी गयी. मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात को शिष्टाचार मुलाकात बताया है.

हालांकि राज्य में अभी कैबिनेट का विस्तार होना बाकी है. 29 दिसंबर को हेमंत सोरेन के साथ कांग्रेस कोटे के दो व राजद के एक विधायक ने मंत्री पद की शपथ ली थी. ऐसे में हेमंत सोरेन को अपने कैबिनेट का विस्तार करना है.

इसके साथ ही विधानसभा का सत्र समाप्त हो गया है और सरकार को अब बजट सहित अन्य तैयारियों में लगना होगा.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More