दीपिका की फिल्म छपाक मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री, जेएनयू विवाद की जांच के लिए कमेटी

 

नयी दिल्ली/भोपाल : मध्यप्रदेश की कमलनाथ के नेतृत्व वाली Congress सरकार ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म को टैक्स फ्री करने का एलान किया है. यह एलान ऐसे समय में किया गया है जब दीपिका सात जनवरी की शाम जेएनयू कैंपस पहुंची थीं और छात्रों पर हुए हमले के खिलाफ उनके प्रति सहानुभूति व समर्थन जताया था. एसिड पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की सच्ची कहानी पर बनी इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने मुख्य किरदार निभाया है. दीपिका पादुकोण के जेएनयू परिसर जाने के बाद विवाद उठ खड़ा हुआ है और विरोधी तबका कह रहा है कि ऐसा उन्होंने अपनी फिल्म छपाक के प्रमोशन के लिए किया है.

वहीं, जेएनयू के वीसी ने एक पांच सदस्यीय टीम बनायी है जो हिंसा के पूर मामले की जांच करेगी. यह हिंसा पांच जनवरी की शाम हुई थी. समिति को जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा गया है. वहीं, जेएनयू छात्रों के एक तबके ने वाइस चांसलर को विश्वविद्यालय से हटाने का अभियान चला दिया है.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More