कोडरमा: डोमचांच के ढाब रोड चैकी नंबर 11 में 40 वर्षों बाद प्रखंड कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन वयोवृद्ध कांग्रेसी सोमर राणा ने किया। इस बाबत विशेष अतिथि के तौर पर जिला अध्यक्ष मनोज सहाय मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष लीलावती मेहता व संचालन किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष अनंत कुमार मेहता ने किया।
इस बाबत नारायण वर्णवाल, रविशंकर यादव, तुलसी मोदी, लक्ष्मण विश्कर्मा, आशिष मेहता, आशिष पांडेय, सुधीर मेहता, मन्ना राम, बालगोविंद पांडेय, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विकास सिन्हा, अंगेश्वर मेहता, नुनुलाल मेहता, रामजीत मेहता सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। वक्ताओं ने इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर निषाना साधा।