कोडरमा: मरकच्चो प्रखंड में लगातार हो रही जोरदार बारिश के कारण अस्पताल रोड निवासी विधवा बिना देवी पति स्वर्गीय रामेश्वर राणा के जर्जर मकान में बेबसी से गुजारे की खबर प्रकाषित होने के बाद शिक्षा मंत्री डाॅ नीरा यादव ने उसके घर 2 हजार रुपये की आर्थिक मदद पंहुचवाई।
गौरतलब है कि महिला घर में बारिश के कारण छत से पानी टपकने व घर में पानी घुसने से काफी परेशान थी। वह अपने 12 वर्षीय दिव्यांग पुत्र पवन को लेकर कई दिनों से पानी से बचने हेतु दुबकी हुई थी। अखबार में खबर प्रकाशन के बाद लोगों ने इस बाबत मंत्री को बताया। उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय यादव के माध्यम से दो हजार उसके घर भेजवाया। इस मौके पर नवीन सिंह, रामचन्द्र यादव, अयाज अहमद, रवि सिंह, पवन सिंह, मो खलील, सोनू पांडेय, सुनील यादव, अर्जुन यादव, सोहराब आलम, भूषन मोदी, विनोद यादव, महेश यादव ने जाकर महिला का हाल जाना।