रांची: निर्मल हृदय की सिस्टर कंसिलिया बाखला को जमानत

मामला बच्‍चों के खरीद- फरोख्‍त का
– हाईकोर्ट का फैसला
रांची: राजधानी के निर्मल हृदय से बच्चों के खरीद- फरोख्त में मिशनरीज ऑफ चैरिटीज से जुड़ी आरोपित सिस्टर कंसिलिया बाखला को झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को औपबंधिक जमानत दे दी। जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट ने कंसिलिया की अधिवक्ता चंदना कुमारी द्वारा रखे गये पक्ष के बाद यह निर्णय सुनाया। खास बात ये है कि फिलहाल सिर्फ चार माह की जमानत दी गई है।
कोनसीलिया पर पिछले साल नवजात शिशुओं की बिक्री करने का सनसनीखेज आरोप लगा था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद रांची के बिशप ने खुशी का इजहार विज्ञप्ति जारी कर किया है। उनका कहना है कि 15 माह के संघर्ष के बाद ईश्वर ने कृपा की। कहा कि मदर टेरेसा सिस्टर्स पर उन्हें गर्व है, जिन्होंने इस मामले में भी साहस व धैर्य का परिचय दिया। आपको बता देें कि राजधानी के जेल रोड अंतर्गत ‘निर्मल हृदय’ से बेचे गये एक नवजात की बरामदगी के बाद इसमें कई चौंकानेवाले खुलासे हुए। खुलासा हुआ कि मिशनरीज ऑफ चैरिटी से जुड़े होम्स में वर्ष 2015 से 2018 के बीच 450 गर्भवती महिलाओं को भर्ती कराया गया था, लेकिन डिलिवरी रिकार्ड मात्र 170 का मिला व 280 का कोई रिकार्ड नहीं मिला।
यहां के बेचे गये बच्चों का भी पता चला और पुलिस द्वारा कई जगहों पर छापेमारी कर उन्हें बरामद किया गया। प्रशासनिक जांच में इस तथ्य का खुलासा हुआ कि 2017 में 26 नवजात का जन्म मिशनरीज ऑफ चैरिटी से संबंधित संस्थानों में हुए। इनमें 2 की मौत हो गई व बाकि 24 का कोई सुराग नहीं। मई 2018 में मिशनरी ऑफ चैरिटी से जुड़े संस्थान से एक नवजात को एक दंपती ने 1.20 लाख रुपये में खरीदा। दंपती का आरोप है कि संस्था ने ये कहते हुए बच्चा वापस ले लिया, कि प्रक्रिया पूर्ण कर उसे फिर से उन्हें सौंप दिया जाएगा। बावजूद बच्चा नहीं दिया गया। दंपति ने गुसाकर इसकी शिकायत चाइल्ड वेलफेयर कमेटी से की। इसके बाद पुलिस ने जांच के क्रम में अनिमा इंदवार और सिस्टर कोनसीलिया को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत यह खुलासा हुआ था कि 3 बच्चों को झारखंड तथा एक को यूपी में बेचा गया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More