जनसंख्या विस्फोट पर रोक जागरूकता से संभव: ऊषा पांडेय

रांची: समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष ऊषा पांडेय ने कहा है कि बढ़ती जनसंख्या को हम जागरूकता के माध्यम से ही नियंत्रित कर सकते हैं। उन्होंने परिवार नियोजन की बात पर बल देते हुए कहा कि यदि इन बातों पर भारतवासी कार्य नहीं करेंगे तो आनेवाली पीढ़ियां खाद्यान, जल, रोजगार सहित प्राथमिक संसाधनों के लिए तरसेंगी। श्रीमती पांडेय बुधवार को बोर्ड कार्यालय में आहूत परिवार परामर्श केंद्र कार्यक्रम के संचालन कर्ता व परामर्शियों के साथ पारस्परिक विचार- विमर्श एवं पीएफएमएस क्रियान्वयन हेतु अहम बैठक में बोल रहीं थीं।
श्रीमती पांडेय ने सभी संस्थाओं से जनसंख्या विस्फोट पर लोगों को जागरूक करने व उसका प्रतिवेदन राज्य बोर्ड सहित राज्य सरकार को भेजने का निर्देश दिया। इस बाबत स्वंयसेवी संस्थान के विभिन्न प्रतिनिधियों द्वारा आष्वस्त किया गया, कि वे एक कार्यक्रम का प्रारुव बनाकर राज्य बोर्ड के सचिव को सौंपेगे। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 15 अगस्त को अपने भाषण में जनसंख्या विस्फोट को लेकर जागरुकरता की बातें कहीं थी।
उन्होंने कहा था कि यदि इस पर नियंत्रण नहीं होगा तो 2025 में हिंदुस्तान, दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा। कहा कि भारतीय संस्कृति अनुशासन पर आधारित है। उन्होंने विवाह पूर्व परामर्श के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा इसकी आवश्यकता को देखते हुए विवाह पूर्व परामर्श का विषय कार्यक्रम के साथ जोड़ा है। इस बाबत उन्होंने संस्थाओं से स्कूल व काॅलेजों में अगले माह से कार्य योजना तैयार कर कार्यक्रम आहूत करने का अनुरोध किया।
इस अहम बैठक में 12 संस्थाओं के 24 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इससे पूर्व केंद्रीय समाज कल्याण बोर्ड, नई दिल्ली की संस्थापक डाॅ दुर्गाबाई देशमुख के चित्र पर अध्यक्ष सहित बोर्ड पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। बैठक में राज्य बोर्ड के सचिव अरशद जमाल, अधिकारी व संचालकर्ता महेश चौहान सहित कई गन्यमान्य लोग मौजूद थे। श्री चौहान द्वारा इस मौके पर कार्यक्रम में भाग लेने आए प्रतिभागियों, अध्यक्ष, सचिव, पीएफएमएस वित्त मंत्रालय, भारत सरकार के मास्टर ट्रेनर रविकांत रवि का स्वागत किया। उन्होंने इस मौके पर विषयों पर चर्चा करने के साथ-साथ तकनीकी जानकारी भी दी। पीएफएमएस के श्री रवि ने संस्था के प्रतिनिधियों को इसकी पूरी प्रक्रिया को समझाया। कहा कि जिन संस्थाओं द्वारा पीएफएमएस की प्रक्रिया नहीं की जा रही है, वे अक्टूबर 2019 तक इसे आरंभ करा लें।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More