कोडरमा: आम आदमी पार्टी के नेताओं ने रविवार को सतगावां प्रखंड के विभिन्न गांवों-पंचायतों में जनसंपर्क और छोटी-छोटी सभाएं की । आप के नेताओं ने लोगों को पार्टी की दिल्ली सरकार के कार्य के बारे में बताया और समर्थन मांगा। बताया कि दिल्ली में बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में अहम काम किए हैं। आम आदमी पार्टी इंसाफ के लिए काम करती है। नेताओं ने कहा कि दिल्ली की तरह कार्य झारखंड में भी करेंगे। इसके लिए झारखंड में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बननी चाहिए।
आप की टीम का लोगों ने उत्साह के साथ स्वागत किया। टीम ने करचैता, बासोडीह, कोठीयार, अंबाबाद मरचोई, माधोपुर, अंगार, दोनैया आदि का दौरा किया। टीम में आप के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संतोष मानव, वरिष्ठ नेता गुलाम जिलानी और जिला उपाध्यक्ष दामोदर यादव शामिल थे।