कोडरमा: जेपी नड्डा के कार्यक्रम पर भाजपा की बैठक

कोडरमा: भाजपा जिला इकाई की बैठक में रविवार को ब्लॉक परिसर स्थित सांसद बहुद्देशीय भवन में एक बैठक आहूत की गई। इस बाबत सभी मंडल के अध्यक्ष व मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित हुए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे रामचंद्र सिंह ने कहा कि आगामी 26 सितंबर को हजारीबाग के मटवारी मैदान में कार्यकर्ता सम्मेलन हो रहा है, जिसमें राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आ रहे हैं।
तय किया गया है कि इस सम्मेलन में जिले के पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक सह संयोजक, मंडल के कार्य समिति सदस्य, वरिष्ठ नेता, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सभी को सम्मेलन में भाग लेना है। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष को निर्देश दिया है कि सभी मंडल में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती सभी बूथों पर मनाना है। बूथ अध्यक्ष के माध्यम से मंडल में पन्ना प्रमुख बनाना है। इसके अलावे 29 सितंबर को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सभी बूथों पर सुनना है।
कार्यक्रम में जिला मंत्री शशिभूषण प्रसाद, चंद्रशेखर जोशी, कोडरमा विधानसभा पूर्णकालिक राजेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष देवनारायण मोदी, विजय यादव, अनिल यादव, विनय मोदी, शिवलाल सिंह, गोपाल कुमार गुतुल, सुधीर सिंह, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष जाहिद हुसैन, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोद यादव, विक्रम सिंह परिमल, नरेंद्र पाल, दीप नारायण सिंह व मुकेश मंडल सहित कई भाजपाई मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More