रांची: पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के बैनर तले आहूत 8वें राष्ट्रीय सम्मान समारोह में रविवार को सामाजिक व शिक्षा क्षेत्र में काम करनेवाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मौजूद मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने संस्थान की सफलता हेतु कामना की। इस बाबत राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मो कमाल खां, पूर्व डीआईजी सुबोध प्रसाद, एसीबी के पुलिस अधीक्षक अश्विनी सिन्हा, पूर्व पुलिस उपधीक्षक रामनाथ सिंह खासतौर पर मौजूद थे।
समारोह में फैशन शो का आयोजन हुआ, जिसमें इमरान नरगीस अहमद व प्रियंका ने अपने माॅडलों के माध्यम से फैशन का जलवा बिखेरा। इस बाबत पुलिस पब्लिक रिर्पोटर के शाहिद खान, सरफराज कुरैशी, शाहिद खान, संदीप मिश्रा व विकास राजगढ़िया भी मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के जुम्मन रजा, प्रियंका कुमारी, अनु कुमारी, इरशाद, मंटू जायसवाल का खास योगदान रहा।
जिन्हें सम्मानित किया गया उनमें संत मरियम आवासीय विद्यालय के अविनाश देव, आईएएस मंत्रा गुरुकुल, पटना के नवजीत सिंह रावत, झारखंड की जयंती तिर्की, मोज्जम्मिल अंसारी, बिमलकांत कुमार सिंह, अजय कुमार पांडेय, ममता कुजूर, सचिव, जशपुर जन विकास संस्था, छत्तीसगढ व राष्ट्रीय सम्मान में झारखंड के इमरान नरगीस अहमद, अमित महेश्वरी, जिदंगी मिलेगी दोबारा फाउंडेशन के अश्वनी राजगढ़िया, दुबई की शिवा कुमारी यादव, घनश्याम दास अग्रवाल, छत्तीसगढ़, प्रदेश के ज्योतिश हरि शंकर मिश्रा, अनिल एडवर्ड पन्ना, आफताब अंजुम, सरोज लकड़ा, आफताब आलम, महाराष्ट्र के किशन लाल, झारखंड के टिंकू कुरैशी और उदय कुमार गुप्ता को सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया।