कोडरमा: ग्रिजली काॅलेज ऑफ एजुकेशन, झुमरी तिलैया, कोडरमा में बीएड सत्र 2019-21 के संदर्भ में रांची विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए प्रवेश से संबंधित आवश्यक सूचना पर काॅलेज प्राचार्या डाॅ संजीता कुमारी की अध्यक्षता में चर्चा की गई। जेसीईसीईबी द्वारा प्रकाशित परीक्षाफल में सीएमएल रैंकधारी अभ्यर्थी जिन्होंने किसी बीएड काॅलेज में नामांकन नहीं कराया है, वे अपनी इच्छानुसार वैसे बीएड काॅलेज में जहां सत्र 2019-21 में सीट रिक्त हैं वहां 26 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 3 अक्टूबर तक संबंधित विवि में नामांकन सुनिश्चित कर सकते हैं। अगर इसके बाद भी सीट रिक्त रह जाता है तो 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक सीएमएल रैंकधारी प्रत्याशी किसी भी महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं।