चंदनकियारी: ग्रामीण महिलाओं को धुंए से निजात दिलाना प्राथमिकता: अमर बाउरी

चंदनकियारी: सरकार के मंत्री अमर बाउरी ने आज भोजूडीह प्रखंड में ग्रामीण महिलाओं के बीच उज्लवला योजना के अंतर्गत उज्जवला योजना के अंतर्गत चून्हा व सिलिंडर बांटे। उन्होंने इस बाबत कहा कि जीवन को सरल करने और उन्हें धुएं से निजात दिलाने हेतु केंद्र व राज्य सरकार कृतसंकल्पित है। सरकार की मंशा है कि देश की कोई भी महिला अब लकड़ी, कोयले आदि के चूल्हे पर खाना बना कर बीमार न पड़े।
उन्होंने कहा कि देश मे वर्ष 2014 से पहले हमारी गरीब माताएं, बहने, बेटियां जंगलों से घंटो लकड़ी जमा कर अपने परिवार के लिए चूल्हा जलाने का काम करती थी, लेकिन इसके बाद केंद्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनी तो सरकार ने प्रत्येक गरीब परिवार को सिलिंडर देने का काम किया। वही राज्य सरकार ने गैस चूल्हा और दो सिलिंडर देने की भी पहल की। कहा कि आज देश का विकास योजनाओं के माध्यम से अंतिम पायदान पर खड़े परिवार को मिल रहा है।
कई कल्याणकारी योजनाएं चलायी जा रही है और उसका लाभ भी सीधे गरीबों को मिल रहा है। उन्होंने मॉब लिंचिंग की घटना पर लोगों से आग्रह किया कि यदि वे क्षेत्र में किसी संदिग्ध को देखते हैं, तो सूचना पुलिस को दें। कानून को हाथ में ना लें, यह गलत है। मौके पर वक्ताओं ने महिलाओं को गैस सिलिंडर से जुड़ी सुरक्षा मानकों और बीमा की जानकारी देते हुए गैस चलाने के नियम बताए। कार्यक्रम में 20 सूत्री उपाध्यक्ष सागर लाल महथा, सुभाष राउत मुखिया प्रतिनिधि, अजय महतो मुखिया प्रतिनिधि, रजत बनर्जी प्राचार्य, अजित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लाभुक और ग्रामीण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More