बगोदर: बजाज शो-रूम का उद्घाटन

बगोदर: विश्वकर्मा पूजन के मौके पर मंगलवार को हजारीबाग रोड में बजाज कंपनी के रिया ऑटो मोबाइल शो-रूम का उदघाटन विधायक नागेेद्र महतो ने किया। उन्होंने इस दौरान कहा कि बड़े शहरों की तर्ज पर बगोदर जैसे इलाकों में भी शो-रूम के खुल जाने से यहां के लोगों की समस्या दूर होगी। इसके अलावे उन्हें बड़े शहरों की तर्ज पर सुविधा भी मिलेगी। कार्यक्रम में बजाज के विनोद कुमार महतो, थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह, पनी के एरिया सेल्स मैनेजर प्रिय रंजन, प्रतिष्ठान के संचालक रवि कुमार गुप्ता, उज्वल गुप्ता उर्फ बिट्टू, शेख तयेब, नवीन कुमार चौरसिया समेत अन्य लोग शामिल थे।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More