कोडरमा: पीएम के जन्मदिन पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर

कोडरमा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 69 वें जन्मदिन के मौके पर मंगलवार को जिले के प्रमुख चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन स्थानीय जैन भवन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमोद वर्णवाल व संचालन समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य जूही दासगुप्ता ने किया। इस बाबत केक काटकर पीएम को बधाई दी गई।
बतौर मुख्य अतिथि कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि पीएम मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने देश को स्वच्छ, स्वस्थ व निरोग रखने का संकल्प लिया है। उन्होंने योग दिवस को प्राथमिकता दी, ताकि लोग जीवन को बेहतर तरीके से जी सकें। स्वच्छता को लेकर उन्होंने अभियान छेडा। आज हर कोई चाहता है कि हम स्वस्थ रहें। सांसद ने कार्यकर्ताओं व लोगों से अपील की कि स्वच्छ भारत हेतु प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का संकल्प लें। यह भी प्रण लें, कि जीवन में इसका उपयोग नहीं करेंगे। पूरे प्रदेश में सरकार की योजनाओं को पहुंचाना हैं, इसके लिए जवाबदेही निभाएं। कार्यक्रम में जिला संयोजक पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। सभी ने पीएम के लंबी उम्र की कामना की।
उदघाटन भाषण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ नरेश पंडित ने कहा कि पीएम के जन्मदिवस पर चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क सेवा देना विशेष सामाजिक योगदान है। देश में गरीबों के लिए आयुष्मान कार्ड बनाकर गरीबों का इलाज किया जा रहा है। सेवा सप्ताह के अंतर्गत मरीजों का निःशुल्क करने के साथ दवाईयां भी मुफ्त दी जा रही हैं। शिविर का लाभ 650 मरीजों ने उठाया। डॉ नरेश पंडित, डॉ अभिजीत राय, डॉ आरके दीपक, डॉ राजीव कांत पांडेय, डॉ प्रमोद कुमार बर्णवाल, डॉ लूना मित्रा, डॉ भावना सेठ, डॉ अजय कुमार, डॉ रंजीत कुमार बर्णवाल व डाॅ सुनील यादव ने अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रवि मोदी, डॉ रामसागर सिंह, वरिष्ठ नेता रमेश सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष प्रकाश राम, जिला उपाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, सुनीति सेठ, जिला महामंत्री नीतीश चंद्रवंशी, मंत्री शशि भूषण प्रसाद, जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर जोशी, अनुप जोशी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष संगीता सिन्हा, झुमरी तिलैया नगर अध्यक्ष देवनारायन मोदी, गोपाल कुमार गुतुल, शिवलाल सिंह, प्रभाकर लाल रावत, विनय मोदी, वार्ड पार्षद पिंकी जैन, नीरज कर्ण, बालगोविंद मोदी, दिलीप गुप्ता, राजेंद्र सिंह, किशोर पंडित, विजय राम, बैजनाथ यादव, नरेन्द्र पाल, राजकिशोर प्रसाद, पिंटु मजुमदार, संजू शर्मा, ईश्वर मोदी, नवीन जैन, राजेश सिंह, अनील सिंह, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रेखा भदानी, सविता देवी, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष अजीत कुमार, रोहित जयसवाल, विशाल भदानी, सुनील बड़गवे, रतनलाल, उपेंद्र कुमार, नवीन सिन्हा, भोला चौधरी, अजय झा, प्रीतम वर्मा, सुनील ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More