ट्रक से युवती घायल, ग्रामीणों ने चालक को पेड़ में बांधा

चंदनकियारी: प्रखंड के नई बाईपास में अहले सुबह ट्युशन पढ़ने जा रही एक युवती ट्रक की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया। घटना से आक्रोशित ग्रामीण ट्रक चालक को पकड़कर गांव ले गए व वहां उसके हांथ-पैर रस्सी से बांधकर पेड़ से बांध दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे छुड़कार अपने साथ ले गई।
पुलिस ने बेलडीह गांव से ट्रक को भी अपने कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे चंदनकियारी थाना क्षेत्र के बेलडीह गांव निवासी शंकर दास की 16 वर्षीया पुत्री रूमा कुमारी ट्युशन पढ़ने साइकिल से चंदनकियारी आ रही थी। गांव से थोड़ी दूर स्थित चंदनकियारी के हरदयाल शर्मा चौक के समीप एक ट्रक डब्लूबी 11डी 6801 झरिया से पश्चिम बंगाल जाने के क्रम में अपने चपेट में ले लिया। जहां युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More