लालू की किडनी 60 फीसदी काम कर रही, मेडिकल बुलेटिन जारी

रांची: रिम्स से लालू की सेहत से जुड़ी हुई बेहद खास व अच्छी खबर सामने आयी है। चिकित्सकों ने मेडिकल बुलेटिन जारी कर साफ किया है कि श्री यादव की किडनी अब 60 फीसदी काम कर रही है। इसलिए फिलहाल उन्हें डायलिसिस की कोई जरुरत नहीं है। गौरतलब है कि पिछले दिनों से लगातार ये खबर आ रही थी, कि उनकी सेहत ठीक नहीं है।
शनिवार को चिकित्सकों ने अच्छी खबर दी, कि राजद सुप्रीमो की सेहत में सुधार हो रहा है। उनकी किडनी फंक्शनिंग भी बढ़ी है। डॉक्टर एके झा ने कहा डायलिसिस की आवश्यकता 15 फीसदी या उससे कम किडनी काम करने पर होती है। ज्ञात हो कि चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद लंबे वक्त से रिम्स में अपनी बीमारी का इलाज करा रहे हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More