रांची: कैंब्रिज इंस्टीच्युट ऑफ टीचर्स एडुकेशन बहैया में स्वच्छता अभियान के तहत बीएड व डीएलएड के विद्यार्थियों ने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत सामूहिक रूप से पेपर व कपड़े के थैले का निर्माण किया गया। स्वचछता व पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूकता के लिए तैयार थैलों को आसपास के गांवों में वितरित किया जाएगा।
इस बाबत पूर्व विद्यार्थियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता को लेकर ग्रामीणों से संवाद करते हुए उन्हें उन्हें जागरूक किया। इस दौरान डीएलएड विभागध्यक्ष रेणु, एडमिनिस्ट्रेटर मनीष नाथ, सत्येश कुमार सिंह, विकास आनंद, मिलन ठाकुर समेत कई व्याख्यातागण मौजूद थे।
इंजीनियर्स डे पर कार्यक्रम: शनिवार को अभियंता दिवस के दिन सीआईटी व कैंब्रिज पाॅलिटेक्निक में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी, क्वीज, भाषण प्रतियोगिता आदि शामिल है। मुख्य अतिथि के रूप में इस बाबत झारखंड प्रौद्यौगिकी विवि के कुलपति डाॅ गोपाल पाठक मौजूद रहेंगे।