राज्यपाल विशेष सत्र को संबोधित करेंगी

रांची: राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करेंगी। इस बाबत स्पीकर दिनेश उरांव ने सत्र के सुचारु रुप से संचालन हेतु गुरूवार को कूटे स्थित नवनिर्मित झारखंड विधानसभा के अपने कार्यालय कक्ष में वरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, मुख्य सचिव डीके तिवारी, विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद व विभागीय पदाधिकारी मौजूद थे। स्पीकर ने नये विधानसभा के गेटों में पुलिस प्रशासन द्वारा समुचित जांच पड़ताल, सत्रावधि में बाह्य व्यक्तियों के प्रवेश निषेध पर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने सहित चिकित्सा, संचार व्यवस्था एवं निर्बाद्ध विद्युत आपूर्ति्त दुरूस्त रखने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश भी दिये।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More