विनोबा भावे ने दी समाज को दिशा: डाॅ संजीता

कोडरमा: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन परिसर में हर्षोल्लास के साथ गुरुवार को भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे की जयंती मनाई गई। इस बाबत काॅलेज के शिक्षकों ने उनकी तस्वीर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्राचार्या डॉ. संजीता कुमारी ने कहा कि देश के महान व्यक्तियों में विनोबा भावे एक ऐसा नाम है, जिसने भारतीय समाज को एक नई दिशा और चेतना प्रदान की। वे प्रतिभा के धनी होने के साथ-साथ मौलिक चिंतक, दार्शनिक, समाजसेवी व लेखक भी थे। उनमें ज्ञान, कर्म और भक्ति की त्रिवेणी बहती थी। भूदान और सर्वोदय आंदोलन द्वारा उन्होंने देश की सेवा की। बीएड प्रशिक्षु बबली कुमारी द्वारा भारत रत्न आचार्य विनोबा भावे जी के जीवनी एवं कार्यों पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम का संचालन बीएड प्रशिक्षु श्वेता मधुकर ने किया। मौके पर महाविद्यालय के सभी व्याख्यातागण उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More