रामगढ़: किसानों को बेवकूफ बना रही मोदी सरकार: महेंद्र पाठक

रामगढ़: अखिल भारतीय किसान सभा झारखंड राज्य परिषद के महासचिव महेंद्र पाठक ने गुरुवार को कहा कि नरेंद्र मोदी ने रांची में किसान पेंशन योजना की शुरुआत की है, जो पूर्णतौर पर किसानों को ठगने वाली योजना है। योजना से किसानों को कोई फायदा होने वाली नहीं है। इसी प्रकार किसान पेंशन योजना 18 से 40 वर्ष तक के लोगों को प्रत्येक माह निर्धारित राशि जमा करनी होगी। तभी 60 वर्ष बाद उन्हें तीन हजार मासिक पेंशन मिलेगा।
यानी मेरे द्वारा जमा की गई राशि को ही पेंशन के रूप में दिया जाएगा। इस तरह की कई योजना पेंशन का बैंक ,एलआईसी एवं कई एजेंसियों में भी चल रही हैं। नरेंद्र मोदी की सरकार जब से सत्ता में आई है, तब से जनता की गाढ़ी कमाई किसी न किसी रूप में खींचकर अपने खजाना को भरने हेतु योजना बनाई है। जीएसटी के नाम पर अतिरिक्त भार छोटे- छोटे कारखानों पर देकर कर कई कारखानों को बंद कराया। प्रेस विज्ञप्ति जारी कर श्री पाठक ने कहा कि किसान हाशिए पर हैं। आज रांची में आकर पुनः नरेंद्र मोदी किसानों को बेवकूफ बना रहे हैं। जिस प्रकार दो बार संसद के अंदर स्वामीनाथन आयोग को लागू करने व किसानों की फसल को डेढ़ गुना दाम देने व फिर उनकी कमाई। दोगुना करने की योजना के नाम पर किसानों को बेवकूफ बनाया। आज फिर पेंशन योजना के नाम पर रांची में बेवकूफ बना रहे हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More