कोडरमा: घर- घर सरकार की उपलब्धि पहुंचाएं: डॉ रविंद्र

कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी डोमचांच नगर व नवलशाही मंडल की संयुक्त बैठक बुधवार को बहुद्देशीय भवन में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता प्रभाकर लाल रावत व संचालन नवलसाही मंडल के अध्यक्ष शिवलाल सिंह ने की। मौके पर पूर्व सांसद डॉ रविंद्र कुमार राय ने कार्यकर्ताओं से अपील की, कि वे सरकार की उपलब्धियां घर- घर पहुंचाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़े।
डाॅ राय ने कहा कि अबकी बार 65 पार का जो लक्ष्य है उस लक्ष्य से काम करके प्राप्त करने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 370 हटा दिया गया। यह देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। कहा कि 70 वर्ष इसी मुद्दे पर चुनावों में दूसरे दल उपयोग करते रहे। लेकिन हमारी सरकार ने एक झटके से कर दिखाया। जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार दी तो हमें काम करने के लिए दिया। आगे बहुत ऐसे काम करना है, जो देश के हित में भाजपा सोचती है।
डाॅ राय ने कहा कि आप सभी पार्टी कार्यकर्ता अपने- अपने क्षेत्र में यहां से जाकर सरकार की उपलब्धियां घर- घर पहुंचाने का काम करें। अबकी बार 65 बार उस लक्ष्य को पूरा करने का काम करें। इस अवसर पर जिले के अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, डॉ नरेश पंडित, विजय साहू, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, वासुदेव शर्मा, परिमल सिंह, भरत नारायण मेहता, राजेश सिंह, गोपाल कुमार पुतुल, परमेश्वर यादव, रामावतार पांडेय, गुलाब प्रसाद, शक्ति सिंह, महेंद्र यादव, मनोज कुमार मेहता, केपी चौधरी, सुजीत कुमार, अमरदीप कुमार, संतोष साहू, सनोज प्रसाद, गिरधारी शर्मा, मनोज प्रसाद, कृष्णा साह, ज्ञानी, संजय मोदी, दिलीप सिंह, गंगाधर यादव, कारू सिंह, सुरेंद्र सिंह, त्रिलोचन मेहता, बालगोविंद यादव, पूनम देवी, अजय सिंह, पार्वती देवी, अनिल पांडेय, दीपक बरनवाल, मेघ लाल सिंह, सुरेश विश्वकर्मा, महादेव साव, शिव शंकर राम, मुकेश रजक आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। धन्यवाद ज्ञापन महेंद्र यादव ने दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More