बोकारो: शिक्षक भविष्य निर्माता, ईमानदारी से बच्चों को दें गुणात्मक शिक्षा: मुकेश

बोकारो: जिले के डीसी मुकेश कुमार ने कहा कि शिक्षक व अभिभावक बच्चों के जीवन को सार्थक करने के दो सशख्त आधार होते हैं, लिहाजा दोनों के बीच शिक्षा के लिए आपसी तालमेल नितांत आवश्यक है। शिक्षक देश के भविष्य निर्माता होते हैं, इसलिए वे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निवर्हन करते हुए बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने का काम करें।
उपायुक्त बुधवार को स्थानीय अग्रसेन भवन में जिला शिक्षा विभाग द्वारा आहूत एक कार्यशाला में बोल रहे थे। श्री कुमार ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा तभी मिल सकती है, जब वे विद्यालय नियमित रुप से ससमय आएंगे। उन्होंने इस मौके पर बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने का आहवान भी किया। कहा कि अभिभावकों का भी यह दायित्व होता है कि बच्चों को समय पर स्कूल भेजें तथा बच्चे की पढाई के प्रति संवेदनशील रहे। उपायुक्त ने कहा कि सरकार द्वारा सरकारी विद्यालयों में लगभग सारी व्यवस्था की जाती है। बच्चों के पठन-पाठन के लिए किताब, बेंच की सुविधा, जूता-मोजा आदि सामग्री के लिए भी बच्चों के खाते में सीधे पैसा मुहैया कराया जाता है। कहा कि विद्यालयों में विद्यालय प्रबंध समिति अनिवार्य रूप से मजबूत होना चाहिए। इस समिति में कुल 16 सदस्य होते है, जिसमें अभिभावकों की संख्या 12 होती है। अभिभावकों को बच्चों के सही शिक्षण की दिशा में जो भी संभावनाएं हो सकती हैं, उसे इस समिति के समक्ष मजबूती के साथ उठाना चाहिए।
डीसी ने पंचायतों के जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के विद्यालयों में बच्चों के पढ़ने के लिए प्रेरित करने की बात कही। कहा कि बच्चें के हुनर को देखते हुए उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास होना चाहिए। कहा कि ऐसा कार्य किया जाए, कि वह दूसरे पंचायत के बच्चों के लिए प्रेरणा के रुप में काम करे। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आईलिन टोप्पो ने कहा कि आज लगभग 66 प्रतिषत बच्चों की उपस्थित रहती है। इसके बढ़ाने में षिक्षक व अभिभावकों को प्रयास करना चाहिए। इस दौरान जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विकास कुमार हेंब्रम, विभिन्न पंचायतों के मुखिया, बीआरपी, सीआरपी के अधिकारियों सहित अभिभावक व स्कूली षिक्षक मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More