कोडरमा: मां मथुरासिनी सेवा समिति के बैनर तले मंगलवार को गौरीशंकर मोहल्ला स्थित श्री माहुरी भवन में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। सामूहिक पाठ का शुभारंभ पंडित अखलेश्वर पांडेय ने कुलदेवी मां मथुरासिनी, वीर हनुमान समेत विभिन्न देवी देवताओं की पूजा अर्चना से किया। इसके उपरांत राकेश कपसीमे, बिनोद चौरसिया व गौतम पांडेय ने संयुक्त रूप से सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ किया। सस्वर 21 हनुमान चालीसा पाठ में समाज के 301 महिला-पुरुष व बच्चे शामिल हुए।
सामूहिक पाठ के उपरांत भजन गायक राकेश कपसीमे, विनोद चौरसिया, मनोज माथुर, पूनम सेठ, गौतम पांडेय आदि ने भक्तिमय भजन प्रस्तुत कर सभी श्रद्धालुओं को भक्ति के सागर में गोता लगवाते रहे। इसके उपरांत हवन पूर्णाहुति के साथ संगीतमय भजनों का कार्यक्रम का समापन हुआ। पाठ में मुख्य यजमान के रूप में रवि लोहानी व ज्योति रवि लोहानी शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेंद्र लोहानी, सुनील भदानी, विजय कप्सीमे, मनोज पहाड़ी, साहिल भदानी, सागर भदानी, अनुराग भदानी, नितेश सेठ, रितेश लोहानी, अमन कप्सीमे, नीरज अठघरा, विशाल कप्सीमे, उदय बड़गवे, राकेश कप्सीमे, नितेश बरबिगहिया, सोनू पवनचैदह, पप्पू भदानी, अभिषेक रंजन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से झाविमो नेता रमेश हर्षधर, डॉ. बीएनपी वर्णवाल, चन्द्रशेखर जोशी, एडवोकेट देवेन्द्र प्रसाद, संजीत सिंह, हीरा लाल चौरसिया के अलावा कल्याणी भदानी, प्रीति बड़गवे, राखी भदानी, पूनम कप्सीमे, आयुषी बरबिगहिया, रेणु बड़गवे, शशिकला देवी, कुमकुम सिन्हा, सीमा आर्या, इंदु कंधवे, चंचल चौधरी, रीना कंधवे, हरप्रीत कौर, रजनी गुप्ता, स्नेहलता कप्सीमे, अनुराधा एकहरा, वर्तिका पहाड़ी, जसमीत कौर, मेघा बड़गवे, निकिता बड़गवे आदि मौजूद थी।