चंदनकियारी: हम भाइयों का फर्ज है कि अपनी बहनों को आगे बढाएं: अमर बाउरी

प्रकृति पर्व करमा में शिरकत
चंदनकियारी: कला संस्कृति व भू-राजस्व मंत्री के साथ-साथ स्थानीय विधायक अमर कुमार बाउरी ने कहा कि प्रखंड के बौआ डूंगरी ने करम जावा पर्व की संस्कृति को संजोए रखा है। उसे राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने की आवश्यक्ता है। राज्य सरकार इस बाबत अपनी ओर से हर संभव प्रयास कर रही है। वे सोमवार को यहां आहूत करम पर्व महोत्सव के उदघाटन समारोह के दौरान बोल रहे थे।
बाउरी ने कहा कि करम भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व है। इस दिन बहनें भाई की लंबी उम्र के लिए उपवास रखती हैं। ऐसे में हम सभी भाइयों का भी फर्ज है कि हम अपनी बहनों को आगे बढ़ाने व उनके सम्मान के लिए उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का काम करें। कहा कि हमें गर्व होना चाहिए कि हम एक ऐसे देश के नागरिक हैं, जहां की परंपरा हमें सदियों से विरासत में मिली हैं। आनेवाली पीढ़ी तक इसे पहुंचाने का जिम्मा युवाओं की हैं। यही परंपरा व संस्कृति भारत को महान बनाती है।
करम पर्व महोत्सव के मौके पर स्व.विनोद बिहारी महतो के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस बाबत बाउरी ने करम-गीत पुस्तिका का विमोचन किया। लोगों ने स्वर्गीय बिहारी के स्मरण में दो मिनट का मौन रखा। मंत्री ने महोत्सव के दौरान लगनेवाले मेले का भ्रमण भी किया। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार के स्टाल पर जाकर जानकारी ली। उन्होंने डूंगरी के आदर्श विद्यालय के प्राचार्य अश्वनी महतो से औपचारिक मुलाकात कर स्कूल के संचालन संबंधी जानकारी ली। मौके पर जोसना देवी (मुखिया), अजित प्रसाद महतो, विभाष चन्द्र महतो, संदीप महतो, मंचलाल महतो (पंचायत समिति सदस्य), शैलेन्द्र महतो, रमन महथा, सीताराम महतो, वेचाराम महतो, राजकुमार सिंह, काशीनाथ महतो, जगन्नाथ महतो, भूत नाथ महतो सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More