रामगढ़: कैथा में 14वें झूमर प्रतियोगिता सह फुटबॉल महासंग्राम का रविवार को भव्य समापन हुआ। इस बाबत मुख्य अतिथि के रुप में एसडीपीओ राधा प्रेम किशोर मौजूद थे। फाइनल मुकाबला एचएफसी हुप्पू बनाम ललपनीया के टीम के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमों ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन कर दर्शको में रोमांच भर दिया। खिलाड़ियों व खेलप्रेमियों को संबोधित करते हुए राधा प्रेम किशोर ने कहा कि प्रकृति पर्व करमा पर फुटबॉल महासंग्राम का आयोजन सराहनीय है।
खेल से मनुष्य को जीवन के कई पहलुओं को जीने का सलीका मिलता है। लोगो में सामाजिक सोच और सहयोग की भावना विकसित होती है। फाइनल मुकाबले में ललपनीया की टीम ने हुप्पू की टीम को 5-0 से हराकर फुटबॉल महासंग्राम का खिताब जीत लिया। विजेता व उपविजेता टीम को अतिथियों ने ईनामी धनराशि व ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस बाबत आयोजन समिति अध्यक्ष राजेश कुमार महतो, सचिव कैलाश महतो, कोषाध्यक्ष संजय करमाली, मुख्य संरक्षक वार्ड नंबर 26 पार्षद देवधारी महतो, डिया महतो, राजेंद्र महतो, सुरेश रविदास, पंचम महतो सहित कई लोग मौजूद थे।